Monday, February 21, 2011

Oily Skin Care

हर लडकी चाहती है कि उसकी त्वचा हर मौसम में निखरी और बेहतर नजर आए। लेकिन हर किसी की यह तमन्ना पूरी नहीं होती। क्योंकि त्वचा कई प्रकार की होती है। अगर उसकी किस्म के मुताबिक देखभाल न की जाए तो वह बेजान और बेरौनक हो जाती है। खासतौर पर तैलीय त्वचा की अगर सही देखभाल न की जाए तो खुले छिद्र, मुंहासे और एक्ने की समस्या शुरू होते देर नहीं लगती। ऐसी त्वचा के लिए मेकअप कैसा हो, यह भी समझ नहीं आता। लेकिन आपकी इसी उलझन को सुलझाने के लिए सखी बता रही है सही मेकअप और सही प्रोडक्ट्स। क्योंकि आपकी त्वचा भी खास है किसी के लिए।

सही मेकअप
तैलीय त्वचा के लिए ज्यादातर लडकियां ऑयल-फ्री प्रोडक्ट्स चुनती हैं और हर पल इस तनाव में रहती है कि कहीं अधिक तैलीयता के कारण उनके चेहरे पर मुंहासे न निकल आएं। इसके चलते वे त्वचा की सफाई और कंडिशनिंग करना भूल जाती हैं। इसलिए सही मेकअप की तलाश करने से पहले इस ओर ध्यान दें कि आप त्वचा की अतिरिक्त तैलीयता कम करके उसमें निखार कैसे ला सकती हैं।
कुछ घरेलू उपाय भी अपनाएं। मसलन प्रतिदिन 8-10 लीटर तरल पदार्थ लें। इससे त्वचा में कु दरती नमी बनी रहेगी और त्वचा चिपचिपी नजर नहीं आएगी। त्वचा का पीएच स्तर बरकरार रखने के लिए चेहरे पर खीरे का रस लगाएं और हो सके तो थोडा रस नियमित रूप से पिएं। इसके अलावा टमाटर का गूदा हलके हाथों से चेहरे पर मलें। वॉटर बेस्ड फाउंडेशन और सोख्ता पेपर तैलीय त्वचा के लिए उपयुक्त होते हैं।

फाउंडेशन स्टिक
अपनी त्वचा की रंगत से एक टोन हलका फाउंडेशन चुनें। यह आपको नैचरल लुक देगा। फाउंडेशन स्टिक तैलीयता को कम करेगी और कई घंटों तक आपको सही कवरेज देगी।

मिनरल फाउंडेशन
सर्दियों में मिनरल फाउंडेशन भूलकर भी इस्तेमाल न करें। इस मौसम में शुष्क और रूखी हवाएं चलती हैं और मिनरल फाउंडेशन के कारण त्वचा रूखी नजर आएगी और चेहरे के कुछ हिस्सों पर तैलीय। आप चाहें तो लिक्विड फाउंडेशन के साथ मिनरल पाउडर इस्तेमाल कर सकती हैं।

फाउंडेशन पाउडर
तैलीय त्वचा के लिए लिक्विड फाउंडेशन के बजाय पाउडर फाउंडेशन ज्यादा असरदायक होता है। यह त्वचा का अतिरिक्त तेल सोख लेता है और उसे साफ-सुथरा निखरा बना देता है।

एस.पी.एफ. युक्त फाउंडेशन
अगर आप लिक्विड फाउंडेशन चुनना ही चाहती हैं तो एस.पी.एफ. युक्त इस्तेमाल करें। उसमें दिए गए लेबल के नंबर से यह पता चल सकता है कि वह कितने देर तक सूर्य की अल्ट्रावॉयलेट किरणों से सुरक्षा देगा। तैलीय त्वचा पर अपनी उंगली से फाउंडेशन न लगाएं। बजाय इसके मेकअप स्पॉन्ज का प्रयोग करें। इससे साथ-साथ अतिरिक्त तेल भी स्पॉन्ज में आ जाएगा और चेहरा मैट फिनिश लुक देगा।

ध्यान दें
1. ऐसा फाउंडेशन चुनें जो टिटैनियम डाइऑक्साइड युक्त है। यह कुदरती रूप से धूप से सुरक्षा प्रदान करता है।
2. ऐसे प्रोडक्ट से बचें जिसमें एल्कोहॉल हो।
3. जिस फाउंडेशन में काओलिन क्ले इस्तेमाल किया जाता है वह त्वचा पर अतिरिक्त तेल के सिक्रीशन को रोकने में मदद करता है।
4. एक्ने वाली त्वचा के लिए जिंक ऑक्साइड फाउंडेशन सबसे सही होता है। यह त्वचा की जलन भी दूर करता है।
5. पाउडर वाला आइशैडो और मैट फिनिश लिपस्टिक लगाएं।

घरेलू उपचार
1. रोजाना दिन में दो बार क्लींजिंग मिल्क से चेहरा साफ करें।
2. एसपीएफ 15 युक्त ऑयल-फ्री लोशन से त्वचा की नमी बरकरार रखें।
3. अतिरिक्त तेल हटाने के लिए सोख्ता पेपर का प्रयोग करें। इसे मेकअप करने के बाद भी इस्तेमाल कर सकती हैं।
4. अगर आप चेहरा साफ करने के लिए साबुन का इस्तेमाल करती हैंतो सल्फर युक्त साबुत लगाएं।
5. तैलीय खाने से बचें।
6. प्रोटीनयुक्त आहार लें। ताजे फल और हरी सब्जियां खाएं।
इला श्रीवास्तव

Monday, February 7, 2011

HOW TO HAVE NATURAL LOOKING MAKE-UP

Having natural looking make-up is a must when you apply make-up on regular basis. Make-up for getting the natural look includes basic skin care regimen, moisturising, eye make-up, lip make-up etc. Read on to find quick tips on the steps which you need to follow to get a natural looking make-up.
If you are a person who likes to have natural glow on face and at the same time hiding the flaws of the skin, here are some tips that will help you have a natural make-up. The word make-up usually brings in mind a slight coating on anyone's face or some additional outside layer that is added to the face. However, there are still many women who want to give their face a freshened up look but do not prefer make-up materials. Today, even the celebrities do not fancy over doing of make-up.
Natural make-up means there should be a natural glow on your face and skin. Make sure the shine is not excess as it will make the skin look oily. You can apply the natural make-up tips to get a natural look on daily basis also.


Tips Helpful in Having Natural Make-up

Have a quick look at the steps for having a natural looking make-up.

1. Basic Skin Care

Find out your skin type and make it clean before applying any kind of make-up. If you have any kind of skin problem like blackheads or spots, it is better you exfoliate your skin first.

2. Skin Mositurising

Second step is to moisturize your skin and this should be done by taking a pea size amount of the moisturizing lotion and then gently massaging your face with that.

3. Apply Foundation

Next step is to make use of the foundation. Here you have to be very careful and conscious and choose the right colour and type of foundation that suits you perfectly. While testing the colour of the foundation, make sure you move your face in different angles and check out so that the colour matches with your skin tone perfectly.
Apply the foundation using your fingers. This will give you the perfect natural look. If you have an even-toned skin you can avoid the foundation and simply use a luminizing powder.

4. Add blush

Now it is the time to add blush. Experts are of the opinion that you should give your cheeks a rosy radiance and apply the blush exactly on the spot where you blush. If you are not sure about the spot, you can check that out right after your workout session.

5. Eye Make-up

Now it is the time for the make-up of your eyes. Here you can go ahead and have some experiments too. Make your eye lashes curl, keep the colour soft and keep it close to the lash line. Swipe the same colour slightly under the brows so that it mixes with the colour of the cheeks and gives your face a perfect balance of colours.

6. Apply Lipstick

Apply natural coloured lipstick on your lips. You can also use a lip liner to redefine the shape of your lips and fill in with a natural lip gloss. This will add up to the natural make-up and will make you look attractive and at the same time you will not have the apprehension of overdoing anything.


Follow the tips and keep in mind that the colours you use must blend with each other perfectly. Remember, using natural make-up is also good for the health of your skin and face. Also keep an eye on your cosmetic products and do not use old ones. Try to enhance your natural features with the help of make-up and do not hide them. You can also take advice from a trusted friend about the colours that you should use.